हिसार जिले में भरा गया अनोखा भात बटोर रहा सुर्खियाँ

By Sahab Ram
On: January 31, 2022 8:14 AM
Follow Us:

हिसार जिले में भरा गया अनोखा भात बटोर रहा सुर्खियाँ

हरियाणा में यूरिया खाद की किल्लत इतनी हों रही है कि ब्याह, शादी व भात में भी इसकी मांग की जाने लगी है. ये बात सुनकर आपको आश्चर्य जरुर होगा लेकिन ये बात सच साबित हो रही है. हिसार जिलें के गांव पुट्टी समैण में भात की रस्म अदायगी में 25 कट्टे यूरिया खाद के दिए गए हैं. जुलाना के वार्ड नंबर तीन के रहने वाले नरेंद्र लाठर की बहन संतोष पुट्टी समैण गांव में ब्याही गई है. 23 जनवरी को संतोष की बेटी बबली का विवाह हुआ था. परिजन बड़े जोरों शोरों से शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे.

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

बही में भी लिखा गया भात

एक तरफ ब्याह की तैयारियां करनी थी तो दूसरी तरफ गेहूं की फसल के लिए यूरिया खाद को लेकर चिंता बढ़ रही थी. इस दौरान नरेंद्र लाठर ने अपनी बहन के पास शादी की तैयारियों को लेकर फोन किया. बहन ने कहा कि भाई शादी के लिए सबकुछ इंतजाम हो गया लेकिन गेहूं की फसल के लिए यूरिया खाद नहीं मिल रहा है.

हिसार जिले में भरा गया अनोखा भात बटोर रहा सुर्खियाँ

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बहन ने फोन पर भाई से कहा कि भाई भात में यूरिया खाद के कट्टे ही ले आना. बहन ने यह बात वैसे मजाकिया लहजे में कही थी लेकिन भाई ने इस बात को गंभीरता से लिया और 23 जनवरी को भाती यूरिया खाद के कट्टे लेकर बहन के घर पहुंच गए. बता दें कि भात की रस्म का ब्यौरा बही में लिखा जाता है. बाकायदा 25 कट्टे यूरिया खाद बही में लिखा गया और भात भरने वाले तथा भात लेने वाले का पूरा पता बही में अंकित किया गया. इस अनौखें भात की आसपास के क्षेत्र में हर तरफ चर्चा हो रही है.

 

हरियाणा में यूरिया खाद को लेकर किल्लत मची हुई है और किसानों को लंबी-लंबी लाइनों में घंटों खड़े होकर खाद के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है. कई जगहों पर तो हालात ऐसे हो रहें हैं कि यूरिया खाद बांटने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है. हाल ही में हुई बारिश के बाद तो गेहूं की फसल के लिए यूरिया खाद की मांग और अधिक हो गई है.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment