स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास

By Sahab Ram
On: May 29, 2026 9:31 PM
Follow Us:

झज्जर, 28 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 29 मई को पंचकूला से स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की गरिमामयी उपस्थिति में “स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान” के अंतर्गत प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास करेंगेजिनमें जिला झज्जर की कई स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास शामिल है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल, झज्जर में आयोजित होगा, जिसमें 

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे जबकि बहादुरगढ़ के विधायक श्री राजेश जून, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री ओमप्रकाश धनखड़,जिला परिषद के चेयरमेन श्री कप्तान सिंह बिरधाना और भाजपा नेता श्री संजय कबलाना की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला नागरिक अस्पताल झज्जर में “अमृत फार्मेसी” स्टोर का शुभारंभ होगा, जिसके माध्यम से आमजन को ब्रांडेड दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इसके साथ ही “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” क्लिनिक कार्यक्रम की भी लॉन्चिंग की जाएगी। इस पहल के तहत महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं, परामर्श एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे महिला स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। वहीं जिला अस्पताल में टरुनेट मशीन का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गांव डाबोदा खुर्द में लगभग 67.19 लाख रुपये की लागत से तैयार नवनिर्मित सब हेल्थ सेंटर का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल रहेगा। इस उप स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं अपने गांव के निकट उपलब्ध हो सकेंगी। 

उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को आधुनिक जांच सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी तथा उन्हें अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

डीसी वर्षा खंगवाल ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन सेवाओं के शुरू होने से जिले के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment