डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयुष विभाग ने जन जागरण यात्राओं की तैयार की रूपरेखा

By Sahab Ram
On: June 3, 2026 4:42 PM
Follow Us:

भिवानी, 02 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता को लेकर 8 से 10 जून तक जिले के प्रत्येक गांव और शहर में योग जनजागरण यात्राएं निकाली जाएंगी। डीसी साहिल गुप्ता ने जनजागरूकता रैलियों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयुष विभाग को विशेष निर्देश जारी किए हैं। वहीं दूसरी ओर आयुष विभाग ने भी जागरूकता रैलियों की रूपरेखा तैयार कर दी है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


जिला आयुर्वेद अधिकारी रश्मि और जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय वैद ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आठ से दस जून तक निकाली जाने वाली जन जागरूकता रैलियों को लेकर रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। इसके तहत सभी आयुष योग सहायक अपनी-अपनी व्यायामशालाओं, जिम एवं आसपास के गांवों और शहरी क्षेत्रों में योग जागरण यात्राएं निकालेंगे। इन यात्राओं के दौरान लोगों को योग के महत्व, नियमित योगाभ्यास के स्वास्थ्य लाभ तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का जनआंदोलन है। योग जागरण यात्राओं के माध्यम से जिले के अधिकाधिक नागरिकों तक योग का संदेश पहुंचाया जाएगा, ताकि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग निरोग जीवन जी सकें।
बॉक्स
– योग दिवस को लेकर जरूर करें अपना पंजीकरण
योग दिवस में जिला से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। विभाग के अनुसार  www.internationalyogadayhry.in   पर पंजीकरण करें ताकि जनभागीदारी में जिले का नाम सबसे ऊपर आए। जिला प्रशासन व आयुष विभाग ने आयुष विभाग ने शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित आमजन से भी योगा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने का आह्वान किया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment