एडीसी अंजली श्रोत्रिया की अध्यक्षता में जिला प्रशासन ने बैठक कर परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की

By Sahab Ram
On: May 2, 2026 1:00 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 01 मई।

आगामी 3 मई को जिला में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस बैठक की अध्यक्षता एडीसी एवं नोडल अधिकारी अंजली श्रोत्रिया ने की। इस दौरान सीटीएम अंकित कुमार सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

एडीसी अंजली श्रोत्रिया ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी। फरीदाबाद जिले में इस परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6436 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ और प्राइवेट एजेंसी के कर्मियों का पुलिस सत्यापन सुनिश्चित किया गया है। सभी संबंधित एसडीएम और एसीपी को केंद्रों की रेडीनेस, बुनियादी ढांचा और दिव्यांग एक्सेस की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने आगे बताया कि आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल वैध एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र के आधार पर ही दिया जाएगा। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, पेन स्कैनर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

नोडल अधिकारी अंजली श्रोत्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए है। जिला में परीक्षा को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लगा दी गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, मोबाइल जैमर जैसे सभी जरूरी इंतजामों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

एडीसी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए है और हीट वेव से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। सभी केंद्रों में पीने के पानी व दीवार घड़ी आदि के प्रबंध भी कर लिए गए है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment