उचाना नगरपालिका सचिव 32 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: June 16, 2026 8:14 PM
Follow Us:

चंडीगढ़,16 जून। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की टीम ने नगर पालिका उचाना के सचिव अशोक कुमार को 32,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

*क्या था मामला -*

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को चौधरी ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल का होगा आयोजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि महालक्ष्मी को-ऑपरेटिव सोसायटी, खटकर की 16 लाख रुपये की सुरक्षा राशि नगर पालिका उचाना में जमा है। उक्त राशि को जारी करने के एवज में नगर पालिका के सचिव अशोक कुमार ने 2 प्रतिशत कमीशन के रूप में 32,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद SV&ACB की टीम ने जाल बिछाया। छापेमारी के दौरान आरोपी अशोक कुमार, सचिव, नगर पालिका उचाना को 32,000 रुपये की चिन्हित (ट्रैप) राशि लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया।

इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 16 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

नागरिकों की समस्याओं को समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें विभागाध्यक्ष : उपायुक्त महेंद्र पाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment