कोरोना की वजह से बंद पड़ी हिसार से चलने वाली दो ट्रेनें फिर से उतरेगी अपने ट्रैक पर

By Sahab Ram
On: February 11, 2022 7:14 AM
Follow Us:

 कोरोना की वजह से बंद पड़ी हिसार से चलने वाली दो ट्रेनें फिर से उतरेगी अपने ट्रैक पर

कोविड-19 की वजह से बंद पड़ी हिसार- अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को फिर से ट्रैक पर उतारने के लिए रेलवे ने हरी झंडी दे दी है.15 फरवरी से यह एक्सप्रेस ट्रेन हर रोज रात 12:05 रवाना होगी, जो सुबह 7:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी. वापसी में उसी दिन शाम को 6:30 बजे अमृतसर से हिसार के लिए रवाना होगी जो करीब डेढ़ बजे हिसार पहुंचेगी. बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से हिसार- अमृतसर ट्रेन करीब दो साल से बंद पड़ी थी, लेकिन अब रेलवे ने दोबारा इस रेल को ट्रैक पर उतारने का आदेश जारी किया है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

हिसार से चलने पर ये आएंगे मुख्य स्टेशन

हिसार से बरवाला, जाखल, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, व्यास होते हुए ट्रेन अमृतसर जाएगी. इस ट्रेन का ठहराव मुख्य स्टेशनों पर ही होगा.

 कोरोना की वजह से बंद पड़ी हिसार से चलने वाली दो ट्रेनें फिर से उतरेगी अपने ट्रैक पर

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

कब शुरू होगी अमृतसर- अजमेर ट्रेन

धुंध की वजह से बंद की गई अमृतसर- अजमेर ट्रेन को एक मार्च से शुरू करने के आदेश दिए गए हैं. यह ट्रेन हिसार रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है. इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे अधिकारियों के पास सूचना आ चुकी है.

रेलवे चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, दीपक ने बताया कि अमृतसर- अजमेर ट्रेन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को चलेगी. हिसार- अमृतसर और अमृतसर- अजमेर दोनों ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिल गई है. कोरोना से हालात सामान्य होने पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है. इसके साथ ही अब हिसार- लुधियाना ट्रेन को चलाने की मांग भी तेज हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जो एक-दो ट्रेन बंद पड़ी है उन्हें भी जल्द ट्रैक पर उतारा जाएगा. उल्लेखनीय है कि रोजाना हिसार से 50 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन रहता हैं।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment