चाकू दिखा मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 24, 2022 11:48 AM
Follow Us:

बावल थाना पुलिस ने बनीपुर चौक के निकट एक कंपनी कर्मचारी से चाकू की नोक पर मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित भाटी तथा नीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे छीने गए 1600/- रुपए, एक चाकू तथा दो मोटरसाइकिल बरामद कर की हैं।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जांचकर्ता एएसआई महीपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज मोहल्ला तेलियरगंज निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह बावल की एक कंपनी में काम करता है और धारूहेड़ा की बेसटेक सोसाइटी में रहता है। 11.02.2022 रात्रि में मै डयूटी के बाद साधन पकड़ने के लिए कंपनी से पैदल पैदल बनीपुर चौक की तरफ अकेला जा रहा था कि रात के करीब 10.20 बजे होगा कि फायर बिग्रेड के दफ्तर के नजदीक पहुंचा तो सामने बनीपुर चौक की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर 3-3 नौजवान लडके आए। आरोपी एक दूसरे को  नीरज, केशव, महेश, रवि व रोहित नाम लेकर बोल रहे थे। आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। दो लड़कों ने हाथ में लिए चाकू उसकी गर्दन व पेट पर लगा दिए और पेंट की जेब से दो हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। आरोपी उसे धमकी देकर वहां से भाग गए।  

बावल थाना पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर एक नाबालिग सहित चार आरोपियों रवि, महेश व रविन्द्र उर्फ रंगीला को गिरफ्तार कर लिया था। आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों रोहित भाटी तथा नीरज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल व 400/- रुपए बरामद किए हैं। पुलिस मामले में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से कुल 1600/- रुपये, एक चाकू तथा वारदात में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी हैं। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया। आरोपी नीरज को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया तथा आरोपी रोहित भाटी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment