सीएम फ्लाइंग की रेड, सस्ती शराब बेचने वाली दो शराब की दुकानें सील

By Sahab Ram
On: July 11, 2023 4:52 PM
Follow Us:

रेवाड़ी में शराब की दुकानों पर नियमों को ताक पर रखकर शराब बेची जा रही थी। जिसके बाद आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर शहर की दो शराब की दुकानों पर रेड की  और रेड के दौरान पाया गया कि शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से कम पर शराब बेची जा रही थी। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुये दोनों शराब की दुकानों को सील कर दिया है।

बता दें कि लंबे समय से एक्साइज एक्ट के मुताबिक शराब ठेका संचालक सरकारी तय मूल्य से कम पर शराब की बिक्री नहीं कर सकता है। लेकिन अधिकांश शराब की दुकानों पर शराब बेचने के लिए लुभावने ऑफर चलाये हुये है। शराब की बोतल पर भारी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कुछ शराब के ठेकेदारों ने हाल में ही एक्साइज डिपार्टमेन्ट को शिकायत भी की थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिसके बाद अब सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक्शन लेते हुये कार्रवाई की है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

सीएम फ्लाइंग की टीम ने पहले शहर के अंडबेकर चौक स्थित डिस्कवरी वाइन की दुकान पर रेड की। जिसके बाद नाईवाली चौक स्थित जगदीश वाइन जो की जी टाउन नाम से शराब की दुकान चलाई हुई है। इन दोनों दुकानों पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई करते हुये सील किया है। एक्साइज अधिकारी ने बताया कि आज और अगले दो दिनों के लिए ये दुकाने सील की गई है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now