रेवाड़ी में स्कूल वैन और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

By Sahab Ram
On: May 3, 2022 11:36 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ रोड़ पर जाडरा के समीप आज दोपहर को एक रेडि-गो कार और स्कूल वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार महेंद्रगढ़ की तरफ जा रही थी, स्कूल वैन रेवाड़ी की ओर आ रही थी। वैन में चालक के अलावा एक अन्य शख्स बैठा था। कार में महिला सहित 3 लोग थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और वैन दोनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक महेंद्रगढ़ जिले के थे। हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद महेंद्रगढ़ रोड पर भारी जाम लग गया।

एक्सीडेंट में  क्षतिग्रस्त  हुई वैन

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

आसपास के लोगों के अलावा राहगीरों ने घायलों को तुरंत रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने अमित नाम के एक शख्स को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लिया और डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment