दो दिन वोटरों के अहम, शेष मतदाता गणना प्रपत्र अवश्य करें जमा : डीसी

By Sahab Ram
On: July 22, 2026 8:09 PM
Follow Us:

झज्जर, 22 जुलाई।
 विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला के लगभग सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं तथा बड़ी संख्या में गणना प्रपत्र बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से डिजिटाइज एवं अपलोड भी किए जा चुके हैं। शेष मतदाताओं के पास गणना प्रपत्र बीएलओ को वापस जमा कराने के लिए अब केवल दो दिन का समय शेष है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता को बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र दो प्रतियों में उपलब्ध कराया गया है। मतदाता अपना विवरण भरकर स्वयं अथवा परिवार के किसी वयस्क सदस्य के हस्ताक्षर के बाद प्रपत्र बीएलओ को वापस जमा कराएं। साथ ही बीएलओ के हस्ताक्षरयुक्त दूसरी प्रति रसीद के रूप में अपने पास सुरक्षित रखें।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

बीएलओ को गणना प्रपत्र जमा कराने वाले वोटरों के नाम लिस्ट में होंगे शामिल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई, 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे, जिनके हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को प्राप्त होंगे। यदि किसी मतदाता का गणना प्रपत्र निर्धारित समय तक जमा नहीं होता है, तो उसका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता अपना गणना प्रपत्र voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी भर सकते हैं।
प्रपत्र भरवाकर बीएलओ को जमा करवाने में सहयोग करें बीएलए
डीसी ने जिला के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बीएलए-II (बूथ लेवल एजेंट-II) के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करें तथा गणना प्रपत्र भरवाकर समय पर बीएलओ के पास जमा करवाने में सहयोग करें।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची के मिलान के दौरान जिन मतदाताओं के विवरण में किसी प्रकार की विसंगति पाई गई है, वे 31 जुलाई, 2026 के बाद आवश्यक दस्तावेज बीएलओ के पास अवश्य जमा कराएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि किसी कारणवश कोई मतदाता निर्धारित अवधि में अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कर पाता है, तो वह 31 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर अपना नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकता है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment