पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिए दो दिवसीय इंडक्शन-कम-रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन

By Sahab Ram
On: April 30, 2026 6:52 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 30 अप्रैल- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिए दो दिवसीय इंडक्शन-कम-रिफ्रेशर कोर्स का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नव-चयनित पीएलवी को विधिक सेवा प्राधिकरण की संरचना, कार्यप्रणाली और उनकी भूमिका से अवगत कराना तथा पहले से कार्यरत पीएलवी को नई जानकारी देना रहा।

प्रथम दिन विभिन्न विशेषज्ञों ने विधिक सेवाओं की संरचना, फ्रंट ऑफिस में आवेदन ड्राफ्टिंग, पुलिस के साथ पीएलवी की समन्वय भूमिका, सामाजिक कल्याण योजनाएं और प्रशासनिक समन्वय जैसे विषयों पर जानकारी दी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

दूसरे दिन बाल अधिकार, महिला एवं बाल विकास योजनाएं, महिलाओं और बच्चों से जुड़े कानून, रेड क्रॉस सोसायटी की कार्यप्रणाली और श्रम कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, पीएलवी द्वारा जागरूकता शिविरों के आयोजन में उनकी भूमिका भी समझाई गई।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम निशा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पैनल अधिवक्ता और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से पीएलवी समाज के कमजोर वर्गों तक विधिक सेवाएं पहुंचाने में और बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि पीएलवी की कार्यक्षमता बढ़े और वे समाज में विधिक जागरूकता फैलाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment