पटौदी के खोड़ गाँव में अंधाधुंध फायरिंग, दो भाइयों की हत्या

By Sahab Ram
On: February 25, 2022 8:19 AM
Follow Us:

पटौदी के खोड़ गाँव में अंधाधुंध फायरिंग, दो भाइयों की हत्या

रेवाड़ी –पटौदी रोड स्थित खोड़ गाँव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहाँ सुबह –सुबह दो सगे भाइयों को गोलियों से भून दिया गया. बदमाशों ने गाँव में पहुंचकर करीबन दो दर्जन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम जिले के पटौदी – रेवाड़ी रोड़ स्थित खोड़ गाँव में परमजीत और सुरजीत ठाकरान नाम के दो सगे भाइयों की बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक शराब के कारोबारी थे और परमजीत ठाकरान पूर्व जिला पार्षद थे.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

हमलवार कौन थे और किस इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया. ये अभी साफ़ नहीं हो पाया है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंखाल रही है. ग्रामीणों ने बताया कि जब गोलियों की आवाज सुनाई दी तब गाँव के लोग घरो से बाहर निकले और हमलवार तब तक फरार हो चुके थे. ऐसे में पुलिस जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा की हमलवार कौन थे और इस वारदात के पीछे क्या वजह रही.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment