दीवार तोड़ कर पशु चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 16, 2023 4:59 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि गांव लाखनौर निवासी अनिल कुमार ने शिकायत में बताया कि 15 जनवरी की रात्रि में मेरे प्लाट के अंदर से दीवार तोड़कर भैंस पाडी कटड़ा को चोरी करके ले गए। मेरे गांव के निवासी रामेश्वर पुत्र बुधराम जो कि रात्रि में गांव का पहरा देकर रात्रि को लगभग 2:30 बजे अपने कुए पर जा रहा था तो उन्होंने रास्ते में देखा कि बूढ़पुर निवासी सतबीर के खेत के अंदर एक गाड़ी फंस रखी थी।

उन्होंने उनसे पूछा कि आप लोग कौन हो तो बताया कि गाड़ी पिकअप फंस गई, जिसमें उन्होंने अपना नाम करण, दिनेश, सचिन जो कि गांव के ही निवासी है कि गाड़ी को निकलवाने के लिए गाड़ी को मैंने भी धक्का दिया, परंतु वह नहीं निकली। उन्होंने उनको कहा कि आप लोग सुबह गाड़ी को निकाल कर ले जाना और तीनों अपने अपने घर चले गए। रामेश्वर वहीं पर रुक गया। उसी दौरान उनको वहीं पास में कटड़ा को बोलने की आवाज आई और रामेश्वर उनको देखने गये जहां पर भैस, कटड़ी व कटडा वहीं पर गाड़ी के थोड़ा दूर बांध रखा था। वहां पर देखने के बाद रामेश्वर अपने कुएं पर आ गए।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

वहां पर गांव का एक और निवासी रामबाबू जोकि कुएं पर सोया हुआ था। उसको उठाया और उनको लेकर तीनों पशुओं को वहां से लेकर कुएं के नजदीक ही बांध दिया और सुबह का इंतजार करने लगे। जब रामेश्वर भैंसो को ले गये थे, तो वह पिकअप वहां पर नहीं थी। सुबह उनका लड़का संदीप प्लाट में दूध निकालने गए तो वहां पर देखा कि प्लाट की दीवार टूटी हुई है और पशु गायब है।

चोरी का पता लगने पर रामेश्वर वहां पर आए और कहने लगे कि 3 पशु मैंने बांध रखे है आप पहचान सकते हैं तो लड़के ने पहचान लिया और उन्हें लेकर वापस प्लाट में ले आए। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने शिकायतकर्ता कि शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले मे सलिंप्त दो आरोपियो निवासी गांव लाखनौर निवासी सचिन व सूरज को गिरफ्तार कर लिया।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now