साथी का एटीएम चोरी करके रुपए निकालने के दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 20, 2022 12:30 PM
Follow Us:

जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि विजय सिंह पुत्र श्री सोहनलाल जाति अहीर निवासी नैचाना तहसील व थाना बावल जिला रेवाड़ी ने अपनी शिकायत में बताया मेरे गांव के धर्मेंद्र उर्फ तुल्ला तथा हरपाल उर्फ टिंकू मेरे पास बैठते थे। दोनों कई बार मेरे साथ बावल यूनियन बैंक आफ इण्डिया बनीपुर चौक, बावल के ए.टी.ओम कार्ड से पैसे निकलवाने आये थे तथा इनको मेरे एटीएम कार्ड के पासवर्ड भी पता था। दिनांक 26.11.2021 से 30.11.2021 तक 10-10 हजार रुपये करके मेरे अकाउंट से आठ बार में अस्सी हजार रुपये निकाल लिये।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इस बारे मुझे दिनांक 30.11.2021 की शाम को पता चला तथा जब मैं हरपाल व धर्मेन्द्र के घर पर गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इन्होंने धोखे से मेरा एटीएम कार्ड चोरी करके मेरे पैसे निकाल लिये। पुलिस ने विजय सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने शनिवार को मामले में दोनों आरोपियों धर्मेंद्र उर्फ तुल्ला तथा हरपाल उर्फ टिंकू को गिरफ्तार कर लिया।

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment