जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला गुजरवाडा रेवाड़ी निवासी लालसिंह उर्फ गोलु ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बीती सांय मैं अपने घर से दुकान गुजरवाडा चौक पर जा रहा था तो चौक पर एक स्विफ्ट गाड़ी पहले से खड़ी हुई थी, जिसमे दो लड़के बैठे हुए थे। इसके बाद वो दोनो लड़के गाड़ी से नीचे उतर गये। जिनमे से एक लड़का जिसका नाम सुनील उर्फ सुकन है जो अपने हाथ में पिस्टल लिए हुए था। वह अपने दुसरे साथी को विनोद के नाम से पुकार रहा था। तभी अचानक सुनील उर्फ सुकन ने अपने हाथ मे लिए हुए पिस्टल से जान से मारने की नीयत से मेरे उपर फायर किया तो मैने चबुतरे की आड़ लेकर खुद को बचाया। इतने में उसने मुझ पर दुसरा फायर किया जिससे मैं बाल-बाल बच गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मेरा भाई मलखान व नाहर भी मौके पर आ गए और बाजार मे भगदड़ मच गई। इसके बाद सुनील उर्फ सुकन व विनोद अपनी गाड़ी में बैठकर मुझे जान से मार देने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया की सुनील उर्फ सुकन आपसी रंजिस के चलते पहले भी उसकी दुकान पर आकर गली गलौच करके गया था। पुलिस ने पीड़ित लालसिंह उर्फ गोलु की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। मामले में सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटो में दोनों आरोपी कसोला निवासी सुनील उर्फ सुकन व राजस्थान के भिवाड़ी के नागलिया निवासी विनोद उर्फ कारिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस, दो खोल व वारदात में इस्तेमाल हुई स्विफ्ट कार बरामद कर ली है।





