तृप्ति श्योराण बनीं हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन

By Sahab Ram
On: May 2, 2026 1:37 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 1 मई — हरियाणा सरकार ने भिवानी निवासी सुश्री तृप्ति श्योराण को हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किया है। इस बारे में हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।

सरकार हर वर्ग का समान दृष्टि से कर रही विकास : रोहताश जांगड़ा

तृप्ति श्योराण भिवानी जिले के गांव गागड़वास निवासी हरियाणा को-ऑपरेटिव बैंक भिवानी के सहायक प्रबंधक रहे स्वर्गीय हरिपाल श्योराण की बेटी हैं। उल्लेखनीय है कि तृप्ति श्योराण का जन्म 19 अगस्त, 1989 में हरिपाल श्योराण के घर पुष्पा देवी की कोख से हुआ। तृप्ति श्योराण की नियुक्ति को महिला नेतृत्व एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने वाली पहल माना जा रहा है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए होता है। तृप्ति श्योराण ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर व प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री श्रुति चौधरी का आभार जताया है।

“Prime Minister Narendra Modi is a true democrat who fully believes in democracy; he understood the youth’s feelings and accepted” — Energy Minister Anil Vij*

त्रुटिरहित मतदाता सूची ही लोकतंत्र का मुख्य आधार : डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment