आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए पौधरोपण जरूरी: मंत्री रणबीर गंगवा

By Sahab Ram
On: July 26, 2026 2:30 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 25 जुलाई – मानसून सीजन के दौरान चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को हिसार के बरवाला स्थित मदन लाल ढीगड़ा पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे अनुकूल होता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ वर्षा जल संचयन की गतिविधियों को भी जन आंदोलन का रूप देना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। यदि आज हम प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रयास करेंगे तो भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो देशभर में हरियाली का दायरा तेजी से बढ़ेगा और पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र बैटरी वाला, मार्केट कमेटी चेयरमैन श्री प्रवीण सैनी पूर्व चेयरमैन श्री सतबीर वर्मा, श्री रणधीर धीरू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बरवाला में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment