
हरियाणा और दिल्ली के उन लोगों के लिए खुशखबरी है जो विदेशो में घुमने का सपना देखते है अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है. उनका यह सपना एडवेंचर्स ओवरलैंड पूरा करने जा रही है. इस बस सेवा का सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली,एनसीआर और हरियाणा के लोगो को मिलेगा. इस कंपनी ने लगजरी बस के माध्यम से लोगों को 18 देशों की सैर करवाने का पैकेज तैयार किया है. जिन लोगो को हवाई यात्रा करने में दिक्कत होती है अब वो लोग इस सेवा का लाभ ले सकते है. इस बस से विदेशो में घूमना बहुत आसन और आरामदायक है. यह बस सेवा दिल्ली से शुरू होकर कोलकत्ता के माध्यम से लोगों को 18 देशों की सैर करवाएगी. यह बस सेवा दिल्ली से शुरू होनी वाली पहली बस सेवा है.
सबसे पहले शुरू हुई बस यात्रा
आपको बता दें कि सबसे पहले दिल्ली लंदन कोलकाता के बीच यह बस सेवा 1957 में शुरू की गयी थी. इस बस सेवा को सबसे पहले ब्रिटिश कंपनी ने शुरू किया था.बाद में इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था. इस बस सेवा को बंद करने का मुख्य कारण उस बस का दुर्घटनाग्रस्त होना था. इसके बाद में ये बस सेवा सिडनी भारत लंदन के बीच थी. जो डबल देकर बस सेवा थी.1976 तक ये बस सेवा भी अच्छे से चलती रही थी. लेकिन उस समय ईरान के हालत बिगड़ने लगी और भारत पाकिस्तान के बीच भी तनाव हो गया था. इसलिए इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था. उसके अब भारत में यह बस सेवा वापिस से शुरू की गई है.

कितने दिन की होगी यात्रा
यह बस सेवा करीब 70 दिनों में ये यात्रा पूरी करेगी. जिसमें लोग 20 हज़ार किमी का सफर तय करेंगे। इस बस में 20 सीट होंगी. जो बेहद आरामदायक होंगी. ये सफर यात्रियों के लिए बेहद आरामदायक भी होगा जिसमें यात्रियों को सब तरह की सुविधाएं दी जाएंगी. वहीं इस दौरान यात्री करीब 20 देशों यात्रा कर पाएंगे।
कितना होगा किराया
बस के जरिये आपका विदेश घुमने का सपना साकार होने जा रहा है.आइए जानते है इस बस सेवा का लाभ लेने के लिए हमें कितना खर्चा करना होगा. इस बस सेवा का किराया 20 हज़ार डॉलर बताया जा रहा है.वहीं भारतीय करेंसी के हिसाब से आपको करीब 15 लाख रूपये का पैकेज लेना पड़ेगा। इसमें वीज़ा, टिकट, अलग अलग देशों में ठहरने की व्यवस्था और मील सर्विस भी शामिल है।
इस यात्रा के रूट
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले बस दिल्ली से कोलकाता होती हुई म्यांमार पहुंचेगी। जिसके बाद थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लतविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस होती हुई लंदन यानि अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान यात्री कई देशों का सफर कर पाएंगे। वहीं इंगलिश चैनल को पार करने के लिए क्रूज़ की मदद ली जाएगी।





