Transfer and posting : हरियाणा सरकार ने 11 IAS और 1 HCS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश किए जारी

By Sahab Ram
On: April 20, 2023 7:35 PM
Follow Us:

Transfer and posting : हरियाणा सरकार द्वारा जिन 11 IAS और 1 HCS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है देखें लिस्ट…..

1. संजय जून को वित्त विभाग का सचिव लगाया गया है।

2. फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए श्रीनिवास को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरको बैंक के प्रबंध निदेशक का कार्यभार (Transfer and posting) सौंपा गया है।

3. डी के बेहरा को स्वास्थ्य विभाग का सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा का मिशन निदेशक तथा आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

4. अशोक कुमार गर्ग को निदेशक, मौलिक शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।

5.जयबीर सिंह आर्य को मत्स्य पालन विभाग का विशेष सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग का विशेष सचिव और कॉन्फेड व हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

6. यश पाल को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा राज्य शहरी आजीविका मिशन एवं स्टेट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी, हरियाणा का प्रबंध निदेशक तथा निदेशक, फायर सर्विस हरियाणा लगाया गया है।

7. धीरेन्द्र खडखटा को पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग का विशेष सचिव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रोहतक का प्रशासक व शहरी संपदा, रोहतक का अतिरिक्त निदेशक तथा नगर निगम, रोहतक का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, रोहतक लगाया गया है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

8. डॉ शालीन को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक और अंबाला का जिला उपायुक्त  लगाया गया है।

9. प्रदीप दहिया को हिसार का जिला नगर आयुक्त और नगर निगम, हिसार का आयुक्त लगाया गया है।

10. प्रशांत पंवार को नूंह का जिला उपायुक्त और मेवात विकास एजेंसी नूंह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

11. साहिल गुप्ता को नगर निगम, मानेसर का आयुक्त और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

12.स्थानांतरित (Transfer and posting) किए गए एचसीएस ( HCS ) अधिकारियों में महेंद्रगढ़ के जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त जिला उपायुक्त- सह- जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, महेंद्रगढ़ का कार्यभार सौंपा गया है।

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now