आपदा प्रबंधन कार्यों में प्रशिक्षित कर्मचारियों की अहम भूमिका : डीसी

By Sahab Ram
On: May 17, 2026 1:40 PM
Follow Us:

झज्जर, 16 मई। गत दिनों कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर में आयोजित बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में जिला झज्जर के कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला झज्जर का नाम रोशन किया। झज्जर पहुँचने पर 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने टीम के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में प्रशिक्षित कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जिले के कर्मचारियों ने अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

शिविर में भाग लेने के लिए जिला झज्जर से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग से हरदीप, सिंचाई विभाग से अमित कुमार, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से सुमित राठी तथा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) से दीपक कुमार शामिल रहे।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए आपदा प्रबंधन कार्यों में योगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्य करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जिले की टीमें इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करती रहेंगी। इस अवसर पर डीआरओ मनवीर सांगवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment