Train Cancelled: हरियाणा के रेल यात्री ध्यान दें! ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

By Sahab Ram
On: January 22, 2026 8:59 AM
Follow Us:

Train Cancelled: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। नारनौल स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 136 पर RCC बॉक्स डालने का काम किया जाएगा। यह कार्य उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी रेलखंड पर किया जा रहा है। निर्माण कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ट्रैफिक ब्लॉक लेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए रेल सेवाओं में आवश्यक बदलाव पहले ही कर दिए हैं। यात्रियों से निवेदन है कि यात्रा करने से पहले अपने ट्रेन का स्टेट्स जरूर पता कर लें।

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य के चलते प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली दो रेल सेवाएं कैंसिल रहेंगी। गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा–रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़ी–फुलेरा रेल सेवा 29 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी।

इसका मार्ग रहेगा परिवर्तित

21 जून को जिला न्यायालय परिसर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

इसके अलावा एक लंबी दूरी की ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 22949 बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रेलसेवा, जो 28 जनवरी 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा–जयपुर–अलवर–रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे हैं एसआईआर फॉर्म :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment