रेवाड़ी में दूकानदार दो भाइयों की पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

By Sahab Ram
On: February 16, 2022 7:17 AM
Follow Us:

रेवाड़ी में दूकानदार दो भाइयों की पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

रेवाड़ी में दुकानदार दो भाइयों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया. और मौके से फरार हो गए. वारदात की पूरी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मार्किट में हुई इस वारदात से दुकानदारों में रोष है. इस रोष के चलते दुकानदारों ने दुकानें बंद करके जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

आरोप कपड़ों के पैसे मांगने पर शुरू हुआ झगड़ा 

जानकारी के मुताबिक करनवास निवासी जय भगवान और पवन यादव दोनों भाइयों ने  रेवाड़ी शहर की ब्रास मार्किट स्थित जेबी कलेक्शन नाम से एक रेडिमेंट गारमेंट्स की दूकान खोली हुई है.  मंगलवार शाम को दोनों भाई और चार सेल्समैन दूकान में मौजूद थे. इसी दौरान दो लड़के आयें जिन्होंने कपडे देखने के बाद पसंद कर लिये, जब उनसे कपड़ो के पैसे मांगे गए तो उनसे कहा गया कि तुम कपडे भी दोगे और पैसे भी देने पड़ेंगे.

रेवाड़ी में दूकानदार दो भाइयों की पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई. दूकानदार का आरोप है कि कपडे लेने आयें दोनों लड़कों ने कुछ और लोगों को फोनकर बुला लिया. जिन्होंने डंडों से दूकानदार में घुसकर उनके साथ मारपीट की. जब उन्होंने शोर मचाया तो हमलवार मौके से फरार हो गए. जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. सुचना के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची. दूकान में हुई इस वारदात की पूरी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

रेवाड़ी में दूकानदार दो भाइयों की पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

दोनों भाइयों को आई चोट 

इस घटना में जय भगवान के सिर में चोट आई है. जबकि पवन के हाथ में चोट बताई जा रही है. दूकान के भीतर भी ब्लड भिखरा हुआ है.  दूकानदार के साथ हुई वारदात के बाद व्यापरियों में रोष है. जिन्होंने दुकाने बंद करके रोष जाहिर किया है.  जिनका कहना है कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें और दुकानदारों को सुरक्षा का मौहोल दें.

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि जो लड़के कपडे लेने आयें थे उनमें से एक ने अपना फोन दूकान में चार्जिंग पर लगाया था. जिससे वो यहीं छोड़ गए और हमलवारों में से एक युवक को दुकानदार ने पहचान लिया है. जिसका नाम पता उनके पास है. जिसके आधार पर पुलिस टीम लगी हुई है. जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment