पर्यटकों और युवाओं ने जाना हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का इतिहास

By Sahab Ram
On: May 31, 2026 12:24 PM
Follow Us:

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 30 मई।
हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा आज विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थल सूरजकुंड में “हैरिटेज एवं सिटी वॉक” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन सूरजकुंड में ऐतिहासिक सूरजकुंड से आसोला भाटी वाइल्ड लाइफ़ सैंक्चुअरी तक किया गया। यह आयोजन हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा हरियाणा सरकार के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं एवं पर्यटकों को हरियाणा की गौरवशाली विरासत से परिचित कराना था। हैरिटेज एवं सिटी वॉक के दौरान प्रतिभागियों को सूरजकुंड के ऐतिहासिक महत्व, इसकी प्राचीन जल संरक्षण प्रणाली, सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन की दृष्टि से इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से उप महाप्रबंधक हरविंदर सिंह यादव ने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम प्रदेश की विरासत एवं सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हैरिटेज एवं सिटी वॉक जैसे कार्यक्रम नागरिकों में अपनी सांस्कृतिक जड़ों एवं ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरियाणा पर्यटन विभाग के प्रबंधक सत्यप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व एवं समन्वय से कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, विद्यार्थियों, युवा प्रतिभागियों, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि विरासत संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हरियाणा पर्यटन निगम भविष्य में भी प्रदेश के विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे हरियाणा की समृद्ध विरासत को व्यापक स्तर पर पहचान मिल सके।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment