Tourism Palace: नए साल पर बना रहे हैं घूमने का प्लान, चंडीगढ़ की ये जगह रहेगी Best ऑप्शन

By Sahab Ram
On: December 26, 2025 12:36 PM
Follow Us:
Tourism Palace: नए साल पर बना रहे हैं घूमने का प्लान, चंडीगढ़ की ये जगह रहेगी Best ऑप्शन

Tourism Palace: अगर आप भी नए साल पर परिवार या अकेले घूमने का प्लान बना रहे है तो आज हम आपको बताएंगे की घूमने के लिए चंडीगढ़ की कौन सी जगह बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।

नए साल का आगाज होने वाला है। New Year सेलिब्रेशन को यादगार बनाने के लिए अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो City Beautiful की इन बेस्ट जगहों को जानना फायदे का सौदा रहेगा।

चंडीगढ़ की इन खूबसूरत जगहों के साथ New Year सेलिब्रेशन को बेहद खास बनाया जा सकता है। छुट्टियों का सुकून इस वेदर में चंडीगढ़ से अच्छा और कहां होगा। क्योंकि चंडीगढ़ प्रकृति की गोद में समाया एक बेहद खूबसूरत शहर है। इसके आसपास के शहर मोहाली और पंचकूला बेहद खूबसूरत हैं।

Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी, देखें नए रेटों में तेजी या मंदी ?
Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

नए साल पर चंडीगढ़ और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। यहां घूमने के लिए बहुत खूबसूरत जगह हैं। वर्ल्ड पार्क बेहद खूबसूरत लगता है। यहां रंग-बिरंगे पक्षी और खूबसूरत पार्क से मन एकदम खुश हो जाता है। वहीं, सर्दियों में यहां प्रवासी पक्षियों की झलक भी देखने को मिलती है। गोल्फ ग्राउंड से सटे गेट की ओर जाने पर दूर-दराज के राज्यों से आए पक्षी पर्यटकों के लिए काफी आकर्षित होते हैं।

City Beautiful

शहर के दूसरे हिस्सों में भी क्रिसमस की रौनक साफ दिखती है। रॉक गार्डन, रोज गार्डन, जापानी गार्डन, टेरेस गार्डन और बटरफ्लाई पार्क जैसे स्थानों पर लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। क्रिसमस के बाद नए साल तक इन जगहों पर भीड़ बनी रहती है। लोग यहां पहुंचकर अपने नए साल की की शुरुआत को और ज्यादा खूबसूरत और यादगार बनाते हैं।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें ताजा भाव

ये प्लेसेज

City Beautiful का Sector-17 शॉपिंग के लिए माना जाता है। यहां हर तरह के ब्रांड आपको मिल जाएंगे। वहीं, एलांते मॉल में काफी खूबसूरत डेकोरेशन की गई है। शाम होते ही शहर की रौनक बाजारों में सिमट आती है। शॉपिंग के अलावा, खाने-पीने की भी खूब सारी वैरायटी मिल जाती है।

Sector 34, 35, 22, 19, 10, 9 और 7 की मार्केट्स में खाने-पीने के शौकीन लोग देर रात तक नजर आते हैं। चाट, स्ट्रीट फूड से लेकर कैफे और रेस्टोरेंट, हर किसी के लिए कुछ न कुछ मौजूद होता है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें ताजा रेट्स

इतना ही नहीं, अगर किसी को कला और संस्कृति में रुचि है, तो चंडीगढ़ उन्हें भी निराश नहीं करता। टैगोर थिएटर, पंजाब कला भवन और Sector 17 के अंडरपास में कलाकारों की पेंटिंग देखने को मिलती हैं। वहीं, Sector 10 का आर्ट म्यूजियम और Sector 23 का डॉल म्यूजियम बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए खास अनुभव बन जाता है।

कुल मिलाकर, क्रिसमस और नए साल के आसपास चंडीगढ़ में सिर्फ घूमने की ही जगह नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव बन जाता है जहां त्योहार, प्रकृति, खाना और संस्कृति, सब कुछ एक साथ मिल जाता है। यही वजह है कि हर साल इस मौसम में चंडीगढ़ सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment