Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें ताजा रेट्स

By Sahab Ram
On: January 29, 2026 11:09 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं ने महंगाई के ऐसे झंडे गाड़ दिए हैं कि पुराने सभी रिकॉर्ड एक झटके में टूट गए हैं। चांदी की कीमतों ने इतिहास रचते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि सोने की कीमतें भी आम खरीदार की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। बाजार में आई इस ऐतिहासिक तेजी ने निवेशकों और ग्राहकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर यह उछाल कहां जाकर थमेगा।

चांदी ने मारी ऐतिहासिक छलांग

चांदी की कीमतों में आई तेजी ने बाजार के जानकारों को भी चौंका दिया है। एमसीएक्स (MCX) पर चांदी का भाव 4,07,456 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी ने ऑल-टाइम हाई कीमत दर्ज की है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

सिर्फ 24 घंटे में पार किया 4 लाख का आंकड़ा

गौर करने वाली बात यह है कि चांदी को 4 लाख रुपये के जादुई स्तर तक पहुंचने के लिए महज 15 हजार रुपये की बढ़त की जरूरत थी, जिसे उसने सिर्फ एक दिन में पूरा कर लिया।
इससे पहले मंगलवार को चांदी के भाव में 40,500 रुपये का भारी उछाल देखा गया था, जबकि अगले ही दिन यानी बुधवार को कीमतों में 15,000 रुपये की और तेजी दर्ज की गई।

सोना भी पीछे नहीं

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर सोना 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

99.9% शुद्ध सोना 1.71 लाख के पार

बाजार आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना करीब 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने न सिर्फ निवेशकों, बल्कि गहने खरीदने वाले आम लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है।

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment