कल दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद,पढ़े विस्तार से

By Sahab Ram
On: February 19, 2022 1:13 PM
Follow Us:

कल दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद,पढ़े विस्तार से

घर से निकलने से पहले ये जान ले कि कल कौन-कौन सी रूट पर चलेगी मेट्रो ट्रेन.कल राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित ट्रैक पर रखरखाव का कार्य किया जाएगा. जिसके चलते इस लाइन पर सुबह कुछ स्टेशन पर ट्रेन सेवा बंद रहेगी. जिसके कारण यात्रियों को थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते है कौन सी ट्रेने चलेंगी कौनसी नही…

 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

बंद रहने वाली मेट्रो

येलो लाइन के कश्मीरी गेट से राजीव चौक सेक्शन के ट्रेन सेवा शुरू होने से लेकर सुबह के साढ़े 6 बजे तक ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेगी. इसलिए तीन मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली खंड में ट्रेन सेवाओं के फिर से शुरू होने तक यानि सुबह साढ़े 6 बजे तक बंद रहेगी.

कल दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद,पढ़े विस्तार से

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इस लाइन पर जारी रहेगी मेट्रो

वॉयलेट लाइन के जरिए राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेगी. इस दौरान यात्री केन्द्रीय सचिवालय और मंडी हाउस में मेट्रो बदल सकते हैं और वॉयलेट लाइन के माध्यम से कश्मीरी गेट तक अपना सफर पूरा कर सकते हैं. इसके साथ ही येलो लाइन के बाकी हिस्सों यानि समयपुर बादली से कश्मीरी गेट और राजीव चौक से हुडा सिटी सेंटर तक इस अवधि के दौरान नियमित रविवार समय सारिणी के अनुसार ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment