1अप्रैल से काठूवास टोल प्लाजा पर टोल दरों में होगी बढ़ोतरी, टोल प्रबंधन की ओर से सूचना जारी

By Sahab Ram
On: March 31, 2022 7:34 AM
Follow Us:

1 अप्रैल से ही एजेंसी की तरफ से नई दरों के साथ टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी। कार-जीप और हलके वाहनों के लिए अब 35 की बजाय 65 रुपए टोल टैक्स देना पड़ेगा। जबकि बस-ट्रक के लिए 120 रुपए की बजाय अब 220 रुपए तय किए गए हैं। मंथली पास में भी 30 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

अब अचानक ही टोल दरों में वृद्धि कर दी गई है। स्थानीय लोगों का सबसे बड़ा सवाल ये है कि नेशनल हाईवे के पूरा हुए बगैर ही यह भारीभरकम टोल वसूली शुरू कैसे हो गई? क्योंकि अभी तक पाली रेलवे फाटक का ओवरब्रिज ही बनकर तैयार नहीं हुआ है। फाटक पर हर रोज जाम लगता है। बता दें कि ढाई माह पहले ही जनवरी में यह टोल प्लाजा शुरू किया गया है।जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

कितनी बढ़ी है टोल दरे

टोल दरे बढ़ने से वाहन मालिको की जेब पर सीधा असर पड़ा है एक तो पेट्रोल डीजल की दरों में बढ़ोतरी साथ ही अब टोल दरों में भी बढ़ोतरी। कार, जीप, वैन आदि लाइट मोटर वाहनों का मासिक पास पहले 1190 रुपए में बनता था, अब इसके लिए 2180 रुपए देने होंगे। हल्के व्यवसायिक वाहनों के लिए पहले 1920 रुपए थे, जबकि अब 3520 रुपए चार्ज लगेगा।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बस-ट्रक (दो एक्सल) के लिए मासिक पास 4025 रुपए में बन जाता था, जिसके लिए अब 7375 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके अलावा तीन एक्सल वाहनों के लिए 4390 की बजाय 8045 रुपए, भारी निर्माण वाहनों के लिए 6315 की बजाय 11565 रुपए तथा ओवर साइज 7 एक्सल वाहनों के लिए 7685 की बजाय अब 14080 रुपए फीस देनी होगी।

मंथली पास की कीमतों में भी वृद्धि

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले रेवाड़ी, अलवर और जिला महेंद्रगढ़ के गांवों के लिए प्राधिकरण की पॉलिसी के तहत छूट दी गई है। इसमें पर्सनल वाहनों का मासिक पास पहले 285 रुपए का था, जो कि अब 315 रुपए में बनेगा। इसके लिए प्राधिकरण के पास आवेदन देना होगा। साथ ही वाहन की आरसी और उस गांव के निवास का पहचान-पत्र लगाना होगा। कॉमर्शियल श्रेणी के वाहनों को इसमें छूट नहीं होगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment