देश-विदेश (abroad) में पढ़ने के लिए लड़कियों व महिलाओं को मिल रहा ऋण,रेवाड़ी मे education loanके लिए संपर्क करें

By Sahab Ram
On: February 21, 2023 5:32 PM
Follow Us:

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार लड़कियों/महिलाओं को उच्च शिक्षा (Higher education) प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनबद्घ है ताकि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रह सके।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के बेटी बचाओ- बेटी पढाओ अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से लड़कियों/महिलाओं को उच्च शिक्षा (Higher education)प्राप्त करने के लिए किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह योजना शुरू की हुई है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने बताया कि लड़कियों/महिलाओं को तकनीकी , डिप्लोमा , स्नातकोत्तर ,पी.एच .डी. व अन्य  उच्च शिक्षा (Higher education) कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम द्वारा बैंकों के माध्यम से ऋण (Loan) उपलब्ध करवाया जाता है, जिसकी 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है यह सुविधा प्राप्त करने के लिए आय,जाति से सम्बंधित कोई अन्य शर्त नहीं है। इसके लिए लड़कियों/महिलाओं का हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।

32 लड़कियों/महिलाओं को दिया गया ऋण

यह योजना लड़कियों/महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस वर्ष हरियाणा महिला विकास निगम के द्वारा 32 लडकियों/महिलाओं को 14 लाख 76 हजार 679 रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम, सती कालोनी, गली नं -3, नाई वाली चौक, रेवाड़ी से संपर्क कर सकते है।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now