पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अवश्य लगाए एक पौधा : ओएसडी वीरेंद्र सिंह

By Sahab Ram
On: July 19, 2026 7:26 PM
Follow Us:

 *झज्जर, 19 जुलाई।*

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेन्द्र सिंह बढ़खालसा ने रविवार को झज्जर के सेक्टर-6 स्थित एचएसवीपी पार्क में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर एचएसवीपी के एसडीओ कृष्ण मलिक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री वीरेन्द्र सिंह बढ़खालसा का स्वागत किया। अभियान के तहत पार्क परिसर में करीब 900 पौधे लगाए जा रहे हैं। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

*पौधा लगाने के साथ साथ उनका संरक्षण भी जरूरी*

ओएसडी वीरेन्द्र सिंह बढ़खालसा ने कहा कि पौधारोपण अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग, प्राकृतिक खेती तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हराभरा, स्वस्थ और आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, जिसमें जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से विख्यात पर्यावरण प्रेमी देवेंद्र सूरा ने भी प्रत्येक परिवार से कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान सेक्टर-6 के निवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी ओएसडी को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

*यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद*

इस अवसर पर पूर्व वाइस चेयरमैन जिला परिषद एवं पार्षद प्रतिनिधि योगेश चाहर सिलानी, आरडब्ल्यूए सेक्टर-6 के प्रधान रणबीर सिंह गुलिया, सेक्टर अध्यक्ष नीरज दलाल, सचिव विनोद धनखड़, डॉ. नरेश शर्मा, प्रो. रवि किरण मदान, सतबीर दलाल, प्रो. पुष्पेंद्र कादयान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment