रेवाड़ी में एक ही दिन में तीन लोगों ने की ख़ुदकुशी

By Sahab Ram
On: May 5, 2022 2:37 PM
Follow Us:

व्यापारी ने मरने से पहले वीडियो बनाया

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

गोकलगढ़ गाँव में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले क्रांति यादव ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया था. जिस वीडियो में वो बोल रहा है कि उसे उसकी पत्नी ने , साले और पत्नी के मामा ने बहुत परेशान किया है. वो झूठी पुलिस शिकायतों से परेशान हो चूका है इसलिए आत्महत्या का कदम उठा रहा है. मृतक क्रांति यादव ने शहर की ब्रास मार्केट में रेडीमेड कपड़े का शोरूम खोला हुआ था। वह पिछले काफी समय से घरेलू कलह के चलते परेशान था। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के ही जोहड़ के पास से बरामद हुआ है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

कमरे में फंदा लगा की खुदकुशी

रेवाड़ी शहर से सटे रामपुरा गाँव में 25 वर्षीय गोपाल नाम के युवक ने रात घर में ही फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. सुबह परिजनों ने खिड़की से देखा तो गोपाल का शव फंखे से लटका हुआ था. गोपाल ने आत्महत्या क्यों की अभी साफ़ नहीं हो पाया है.  इसके आलावा रेवाड़ी के गांव नांगल-मूंदी निवासी 43 वर्षीय रामकिशन ने गांव बेरली के पास ढाबा खोला हुआ था। गुरुवार को उसका शव बेरली के पास नहर किनारे पेड़ पर लटका हुआ मिला । परिजनों की मानें तो रामकिशन काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment