झूठा दुष्कर्म का आरोप लगा वसूली करने वाले दंपत्ति सहित तीन काबू

By Sahab Ram
On: March 19, 2022 5:58 PM
Follow Us:

थाना रोहड़ाई के जांच अधिकारी ने बताया कि रेवाड़ी के सेक्टर निवासी बलजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह आरएमपी डॉक्टर है। गुरावड़ा में उन्होंने अपना क्लीनिक खोला हुआ है। लगभग 15-20 दिन पहले एक महिला उनके पास अपना इलाज कराने के लिए आई थी, जिसने धारूहेड़ा क्षेत्र का निवासी होना बताया था। पहली बार दवा लेकर जाने के बाद मार्च के पहले सप्ताह में फिर क्लीनिक पर आई और बताया कि सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

शिकायत में चिकित्सक ने कहा कि जब वह महिला को इंजेक्शन देने लगा तो उसने हाथ पकड़कर संबंध बनाने को दवाब डाला। उनके द्वारा इस पर इंकार कर दिया गया। उस समय महिला चली गई और कुछ समय बाद महिला कार में एक व्यक्ति के साथ आई। साथ आने वाले व्यक्ति ने उन पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मामला दर्ज कराएंगे। उन्होंने समझौते के लिए 5 लाख रुपए देने की मांग की। इस पर बलजीत सिंह ने बदनामी को देखते हुए 2 लाख रुपए देने पर सहमति दे दी। अगले दिन रोहड़ाई बुलाकर आरोपियों ने उनसे 50 हजार रुपए ले लिए।

इसके बाद पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद आरोपी अगले दिन फिर रोहड़ाई में 50 हजार रुपए लेने पहुंच गए और पुलिस ने उन्हें 50 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों बिजेंद्र, उर्मिला और पूनम उर्फ सुमन को गिरफ्तार करके आरोपियों से 90 हजार रुपए बरामद कर लिए। जब जांच की गई तो पता चला कि इस गिरोह में शामिल राठीवास निवासी बिजेंद्र, उर्मिला के साथ धारूहेड़ा निवासी महिला भी शामिल है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment