ब्लाइंड मर्डर केस : अवैध संबंधों के चलते पत्नी सहित तीन की थी हत्या , गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: May 23, 2021 2:44 PM
Follow Us:

ब्लाइंड मर्डर केस : अवैध संबंधों के चलते पत्नी सहित तीन की थी हत्या , गिरफ्तार

ब्लाइंड मर्डर केस : अवैध संबंधों के चलते पत्नी सहित तीन की थी हत्या , गिरफ्तार |

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

19 मई की रात को गांव गोकलगढ़ निवासी आरटीए विभाग मे डीसी रेट पर कार्यरत्त कर्मचारी के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए सदर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी संगीता, ढाणी जाटूसाना निवासी प्रदीप व जाटूसाना निवासी मंगत राम है।

जांचकर्ता निरीक्षक भारत भूषण प्रबधंक थाना सदर ने बताया कि गांव गोकलगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी बच्चों के साथ बच्चे करीब 15 दिन पहले मायके गई थी तथा वह घर पर अकेले रहता था। सुरेंद्र आरटीए कार्यालय में डीसी रेट पर कार्यरत था। पत्नी के न होने के कारण सुरेंद्र खाना खाने के लिए अपने भाई जितेंद्र के घर जाते था। बुधवार की शाम को सुरेंद्र ने फोन कर जितेंद्र से बताया कि वह रात को खाना खाने के लिए नहीं आएगा। उसके कुछ दोस्त घर आ रहे है वह उनके साथ यहीं पर खाना खाएगा। 20 मई की दोपहर तक जब सुरेंद्र खाना खाने के लिए नहीं पहुंचा तो जितेंद्र उनके घर पहुंचा तो कमरे में बैड पर सुरेंद्र का शव पड़ा हुआ था। युवक के गले पर निशान मिले है तथा नाक व मुंह से खून निकाल रहा था। युवक के बाएं पैर पर भी चोट का निशान मिला था। सदर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पुलिस को जांच में पता लगा की हत्या वाली रात सुरेंद्र के घर के बाहर एक अल्टो कार खड़ी हुई थी। पुलिस को जांच के दौरान ढाणी जाटूसाना निवासी युवक प्रदीप के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सुरेंद्र की हत्या करना स्वीकार कर लिया। प्रदीप ने बताया कि उसका सुरेंद्र के घर आना-जाना था। इस दौरान उसके सुरेंद्र की पत्नी संगीता से संबंध बन गए। वर्तमान में संगीता बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। प्रदीप व जाटूसाना निवासी मंगतराम 19 मई की रात सुरेंद्र के घर आए थे। पहले तीनों ने शराब पी थी तथा सुरेंद्र के घर आकर खाना खाया। खाना खाने के बाद प्रदीप व मंगतराम ने बेल्ट से सुरेंद्र का गला दबा कर हत्या कर दी थी तथा फरार हो गए थे।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

पुलिस ने मामले मे सलिंप्त तिनो आरोपियो प्रदीप पुत्र जगदीश निवासी ढाणी जाटूसाना, मंगतराम सत्यवीर निवासी जाटूसाना व संगीता पत्नी सुरेन्द्र निवासी गोकलगढ को शनिवार को गिरफतार कर लिया है। संगीता को कल हि अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। तथा प्रदीप व मंगतराम दोनो आरोपियो को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment