जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि वरुण कुमार पुत्र विजयपाल निवासी मनेठी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को लगभग 10.15 बजे सुबह अपने दो साथियों के साथ किसी काम से रेवाड़ी जा रहा था। जब हम हनुमान मंदिर से आगे पहुंचे तो एक कार I20 हमारे पीछे से साइड दबाती हुई आई और हमारी गाड़ी से आगे लगा दी तथा उसमें राहुल, अनूप व आकाश नीचे उतरे। राहुल ने रिवाल्वर से मेरे उपर निशाना साधा तब मैं घबरा गया और अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी दौड़ाई और मेरी गाड़ी हरियाणा रोडवेज की बस में जा लगी। तब ये सभी लोग फिर मेरे पास आकर मारपीट करने लगे और कह रहे थे कि आज तो बच गया लेकिन हम तेरे को जान से मारेंगे।
पुलिस ने वरुण कुमार की शिकायत पर रास्ता रोकने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देना तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में तीन आरोपियों राहुल उर्फ गांधी, आकाश तथा अनूप को गिरफ्तार किया है।





