गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की नहीं होगी भागीदारी

By Sahab Ram
On: January 14, 2022 1:51 PM
Follow Us:

गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की नहीं होगी भागीदारी

रेवाड़ी डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव के मद्देनजर जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को देशभक्ति से ओतप्रोत थीम के साथ गरिमामयी ढंग से राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में मनाया जाएगा। जिलास्तरीय समारोह कोविड-19 से बचाव को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण व मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। डीसी ने कहा कि इस बार पीटी शो का आयोजन नहीं होगा और किसी भी रूप से 10 साल की आयु से कम बच्चों की समारोह में भागीदारी नहीं होगी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

डीसी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत जिलास्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक कैम्प कार्यालय में ले रहे थे। बैठक में सम्बंधित अधिकारीगण आनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए। डीसी ने कहा कि जिला मुख्यालय सहित उपमण्डल कोसली व बावल में भी गणतंत्र दिवस समारोह कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनाया जाएगा। डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर समय-समय पर सरकार की गाइडलाइन जारी हो रही है। गणतंत्र दिवस के आयोजन में भी आने वाली गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्हीं गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी लेकिन राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुसार जिला प्रशासन की तैयारी प्रभावी रूप से की जा रही है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने बताया कि जिला के स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध वीरांगनाओं को प्रशासन की ओर से उनके घर पर जाकर ही सम्मानित किया जाएगा। वहीं समारोह स्थल की स्वच्छता, स्वागत गेट, आसपास की सडक़ों की मरम्मत, स्टेज प्रबंधन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी बैठक में दिए गए।

डीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिलावासियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग पिछले वर्ष की भांति झांकियों की तैयारी कर लें।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम रेवाड़ी सिद्घार्थ दहिया, सीटीएम देवेन्द्र शर्मा, सीएमजीजीए अमन वालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, सचिव जिला सैनिक बोर्ड सरिता यादव उपस्थित रही तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण भी आनलाइन माध्यम से बैठक से जुड़े।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment