आपको बता दे कि स्कूल में पढने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं को सरकार की ओर से टैबलेट का वितरण किया जाएगा. ये टेबलेट 5 मई को होने वाले कार्यक्रम में उपायुक्त की ओर से ये टैबलेट प्रदान किए जाएंगे. जबकि इसका मुख्य कार्यक्रम रोहतक में रखा गया है.टेबलेट वितरण की जरुरी औपचारिकताओं को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.स्कूल कोर्डीनेटर एवं प्रिंसिपल दुर्गादास ने बताया कि उनके स्कूल में 10वीं में 162 और 12वीं में 378 छात्राएं अध्ययनरत हैं. इसके बारे में दोनों कक्षाओं की छात्राओं को अवगत करा दिया गया है. इस टेबलेट की खास बात यह है कि इसमें छात्राएं कैरियर गाइडेंस से संबंधित सभी जानकारी के साथ ही सब्जेक्ट लेक्चर भी देख सकेंगी. इसमें समय-समय पर शेड्यूल अनुसार पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाए जाएंगे.
25 अप्रैल से पहले जमा कराएं आईडी
आपको बता दे कि ये टेबलेट स्कूल की 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को ही ये दिए जाएंगे. इन टेबलेट में फ्री इंटरनेट की भी सुविधा रहेगी. सिम कार्ड के लिए इन लड़कियों के अभिभावकों की आईडी मांगी गई है. छात्राओं को आईडी स्कूल में जमा करानी होगी.
छात्राओं को 25 अप्रैल से पहले आईडी जमा करानी होगी. क्योंकि 25 अप्रैल को सिम कार्ड प्रदान करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि स्कूल में आएंगे. आईडी के लिए आधार कार्ड के अतिरिक्त अन्य दस्तावेज होने चाहिए. जैसे राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस व वोटर कार्ड भी हो सकते हैं. ये आईडी छात्राओं को तय तिथि से पहले स्कूल में जमा करानी होगी.
कब मिलेंगे टेबलेट
रेवाड़ी शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को टैबलेट के लिए चुना गया है. इसके लिए छात्राओं से उनके अभिभावकों की आईडी मांगी जा रही है. 25 अप्रैल को सिम कार्ड बांटे जाएंगे और 5 मई को स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में उपायुक्त की ओर से टैबलेट वितरित किए जाएंगे. –नसीब सिंह, डीईओ, रेवाड़ी।





