New Rules : देशभर में 1 जनवरी 2026 से ये नए नियम होंगे लागू, आमजन की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

By Sahab Ram
On: December 22, 2025 10:57 AM
Follow Us:
These new rules will be implemented across the country from January 1, 2026.

New Rules : देशभर में 1 जनवरी 2026 से कई नए नियम लागू होने वाले हैं। ये नए नियम आमजन की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे। ये बदलवा बैंकिंग, टैक्स, डिजिटल पेमेंट्स, राशन कार्ड और सोशल मीडिया से लेकर किसानों तक-हर क्षेत्र में देखने को मिलेंगे। आइये जानते है कि नए साल की शुरुआत के साथ कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं।

बैंकिंग और टैक्स में बदलाव

नए साल से बैंकिंग नियम और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म में भी बदलाव होंगे। ज्यादा डेटा-आधारित रिपोर्टिंग के चलते क्रेडिट स्कोर अपडेट रूल अप्रैल 2026 से 7 दिन में अपडेट होगा, जो पहले 15 दिन में होता था। इसके अलावा, SBI जैसे बैंकों ने लोन इंटरेस्ट रेट और एफडी रेट्स में कटौती की है, जिसका असर अगले साल दिखाई देगा।

किसानों के लिए नए नियम

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

किसानों के लिए पीएम किसान योजना में बदलाव किए जा रहे हैं। जनवरी 2026 से यूपी सहित कई राज्यों में फार्मर आईडी अनिवार्य होगी। बिना किसान आईडी के पीएम किसान की किस्त रोक दी जाएगी। साथ ही पीएमएफबीवाई 2026 के तहत खरीफ फसल को जंगली जानवरों से नुकसान होने पर भी बीमा कवर मिलेगा। नुकसान की रिपोर्टिंग अब 72 घंटे के अंदर करना अनिवार्य होगा।

LPG की कीमत

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को LPG और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव करती हैं। दिसंबर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। जनवरी में घरेलू सिलेंडर के दाम में कटौती की संभावना है, जिससे आम घरों को राहत मिल सकती है।

डिजिटल हाजिरी

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सरकारी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस लागू होगा। कई राज्यों में अब छात्रों की हाजिरी टैब के जरिए दर्ज की जाएगी, जिससे स्कूल और प्रशासन दोनों को बेहतर ट्रैकिंग मिलेगी।

राशन कार्ड

2026 से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन का नया सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इसका सीधा फायदा किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को मिलेगा, क्योंकि अब उन्हें राशन कार्ड के लिए लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर सख्ती

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी से जुड़े नियमों में भी बदलाव होंगे। अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का उपयोग सख्त नियमों के तहत होगा, जैसा कि ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया में लागू है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment