Haryana News: हरियाणा की ये 8 सड़कें बनेंगी मॉडल, जानें क्या-क्या होगा खास

By Sahab Ram
On: December 22, 2025 9:58 AM
Follow Us:
These 8 roads in Haryana will be developed into model roads.

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के सोहना इलाके के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सोहना नगर परिषद शहर की आठ सड़कों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और इसके बाद उन्हें मॉडल सड़कों के रूप में विकसित करेगी। इसके लिए एक खाका भी तैयार कर लिया गया है। इन मॉडल सड़कों पर करीब 15 करोड़ की रुपए लागत आएगी। परिषद ने योजना को फाइनल रूप देने के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया है। DPR तैयार होने के बाद योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

अधिकारियों ने दावा किया है कि ये प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद शहर की सड़कें चमचमा उठेंगी। इन आठ मॉडल सड़कों पर नालियां, जल निकासी व्यवस्था और फुटपाथ जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसके अलावा, सभी मॉडल सड़कों पर लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इन मॉडल सड़कों की लंबाई करीब 5 किलोमीटर निर्धारित की गई है।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

इन सड़कों का होगा निर्माण

खबरों की मानें , तो नगर परिषद जिन आठ सड़कों को मॉडल सड़कों के रूप में विकसित करेगी। उन सड़कों में चुंगी नंबर 1 से नंगली मोड़, नंगली मोड़ से बांध रोड, नंगली मोड़ से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से शिव कुंड, फव्वारा चौक से लेबर चौक, लेबर चौक से अग्रसेन पार्क और लेबर चौक से सिटी पुलिस स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा, बलूदा गांव तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी बलूदा रोड को भी मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

साइकिल ट्रैक का भी निर्माण होगा

खबरों की मानें, तो नगर परिषद टोल नंबर 1 से बांध रोड तक साइकिल ट्रैक का निर्माण कराएगी। सभी मॉडल सड़कों को लाइटिंग की जाएगी। इन सड़कों पर बड़ी लाइटें लगाई जाएंगी। मॉडल सड़कों पर फुटपाथ और जल निकासी की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment