Haryana: हरियाणा के इस जिले में चलेगा प्रशासन का पीला पंजा, जानें पूरी जानकारी

By Sahab Ram
On: February 18, 2026 1:40 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला नगर योजनाकार विभाग ने फरवरी माह में ऐसे आठ क्षेत्रों की पहचान की है, जहां अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। इन इलाकों में जेसीबी के जरिए तोड़फोड़ की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जिला नगर योजनाकार दिनेश कुमार ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में बताया कि फरवरी माह के लिए आठ अभियानों की योजना बनाई गई है, जिनमें से अब तक तीन पर कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। बैठक में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

CM expresses gratitude to PM Narendra Modi and Union Minister Nitin Gadkari for Giving Kurukshetra a Bypass

उन्होंने जानकारी दी कि जनवरी माह में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कुल छह अभियान चलाए गए थे। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बैठक में बरवाला के एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव और नगराधीश हरिराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और अवैध निर्माण पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment