ठग ने परिचित बनकर छात्रा से ठगे एक लाख 94 हजार, ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Sahab Ram
On: January 20, 2023 6:39 PM
Follow Us:

जानकारी के मुताबिक शहर की कुतुबपुर निवासी एक बीएससी की छात्रा के पास करीबन ढाई महीने पहले अंजान नम्बर से फोन आया था. जिसके बाद ठग ने छात्रा से परिचित होने का झांसा दिया और ऑनलाइन पैसे भेजने की बात कहीं. जिसके बाद अलग –अलग ट्रांजेक्शन करके छात्रा के खाते से ठग ने एक लाख 94 हजार रूपए की नगदी साफ़ कर दी गई. जिसके बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस टीम ने जाँच शुरू की और जाँच के दौरान पुलिस उन फर्जी खाता धारकों के पते तक भी पहुंची जिनके नाम पर बैंक अकाउंट खोले गए थे.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जिसके बाद साइबर पुलिस ने टेक्निकल टीम के सहयोग से गुरुग्राम के लहरवाड़ी निवासी असलम को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से एक लाख 92 हजार की नगदी भी बरामद कर ली गई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया है. जिसमें एक आरोपी का और नाम सामने आया है. डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now