महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में चल रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के तीन दिवसीय योगाभ्यास प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

By Sahab Ram
On: June 13, 2026 3:33 PM
Follow Us:

 झज्जर, 13 जून।  12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे  महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम परिसर में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय योगाभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया।
 शनिवार को डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। जिला योग समन्वयक डॉ पवन देसवाल ने  योग प्रोटोकॉल की विस्तार से जानकारी दीं।
डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल ने बताया  कि योग व्यक्ति को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा में “योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा” अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके माध्यम से युवाओं एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
तनाव मुक्त जीवनशैली के लिए योग और प्राणायाम बेहद जरूरी
उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में तनाव और मानसिक दबाव एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं। ऐसे में योग तनाव प्रबंधन का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ती है, एकाग्रता मजबूत होती है और सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की क्षमता विकसित होती है।
स्वयं योग के साथ परिवार जनों को भी योग से जोडें अधिकारी
डीएफएससी  ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नियमित योग करें और अपने परिवार, मित्रों व समाज के अन्य लोगों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करें, ताकि स्वस्थ, जागरूक और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लक्ष्य को साकार किया जा सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment