सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है: कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

By Sahab Ram
On: May 11, 2026 7:25 PM
Follow Us:

सिरसा, 11 मई।
हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा, एकता और अदम्य साहस का प्रतीक है। मंदिर आक्रमणकारियों द्वारा कई बार खंडित किया गया, लेकिन हर बार यह मंदिर और अधिक शक्ति, विश्वास और संकल्प के साथ पुन: खड़ा हुआ। सोमनाथ मंदिर की सबसे बड़ी प्रेरणा यही है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी विश्वास और आस्था के बल पर पुनर्निर्माण एवं पुनर्जागरण निश्चित है।


कैबिनेट मंत्री सोमवार को स्थानीय मुल्तानी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में सोमनाथ सद्भावना पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा सोमनाथ मंदिर के इतिहास व पुननिर्माण पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में माथा टेका तथा जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इससे पहले महिलाओं ने नेहरू पार्क से मंदिर परिसर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा


कैबिनेट मंत्री गंगवा ने कहा कि आज पूरा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है। यह भारतीय सांस्कृतिक चेतना, ऐतिहासिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का गौरवपूर्ण क्षण है। सोमनाथ मंदिर पर हुए अनेक आक्रमण केवल मंदिर पर ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना पर प्रहार करने का प्रयास थे, लेकिन भारत की आत्मा को कोई पराजित नहीं कर सकता।


उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपनी श्रद्धा, साहस और संकल्प से यह सिद्ध कर दिया कि हमारी संस्कृति केवल पत्थरों की इमारतों में नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास में बसती है। स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया और अनेक महान विभूतियों ने इस संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दिया।

 घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ : जिला निर्वाचन अधिकारी


उन्होंने कहा कि इस पर्व का उद्देश्य केवल अतीत को याद करना नहीं, बल्कि उससे प्रेरणा लेकर भविष्य का निर्माण करना है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जुडऩे, संस्कृति पर गर्व करने और अपने राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करने का अवसर देता है। आज के आधुनिक और तकनीकी युग में हमें अपनी प्राचीन विरासत को नहीं भूलना चाहिए।


श्री गंगवा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमें यह सीख देता है कि कितनी भी चुनौतियां आएं, हमें साहस के साथ उनका सामना करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से देश ने हर चुनौती का डटकर सामना किया है। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी संस्कृति, धर्म, राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ रहा है। मुख्यातिथि ने शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों को पटका पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डा. विजय लक्ष्मी, जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सिरसा यतींद्र सिंह एडवोकेट, भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, जिला महामंत्री अंबर कुमार, पार्षद सुमन शर्मा, संदीप मेहता, राजेंद्र सरदाना, मुकेश मेहता, अजय शेरपूरा, सतेंद्र ओढां, वरिष्ठ भाजपा नेता अमीर चंद मेहता, रोहताश जांगड़ा, चंद्रशेखर मेहता, सरपंच मांगेराम, जिला विज्ञान अधिकारी मुकेश कुमार, शिक्षा विभाग से अमित मनहर, मंच संचालक रवि रंजन सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

 घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ : जिला निर्वाचन अधिकारी

गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

एचवीपीएन के 220 केवी सब-स्टेशन सेक्टर-72 में तकनीकी खराबी से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति, त्वरित कार्रवाई से बहाल हुआ सिस्टम

गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे हों सीएम एनाउंसमेंट कार्य : डीसी

समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निपटान को लेकर प्रशासन सजग : डीसी

Leave a Comment