पावर प्लांट से लगते क्षेत्र में जलभराव की समस्या का जल्द होगा समाधान : डीसी

By Sahab Ram
On: April 13, 2022 11:45 AM
Follow Us:

समीक्षा बैठक में डीसी यशेंद्र सिंह ने जलभराव की समस्या से प्रभावित गांव में वाटर साइकिल व बैलेंस चेक करने की रिपोर्ट तैयार कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निरंतर परेशानी हो रही है, ऐसे में इसका समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव के स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर इस बैठक में अवश्य समाधान निकालने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने हैं।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

डीसी रेवाड़ी व डीसी झज्जर ने कहा कि थर्मल प्लांट परिसर के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर सभी पक्षों को मिलकर समाधान करना होगा। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए भी एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस रिपोर्ट में किसानों के सुझावों को भी शामिल किया जाए।
 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

झाड़ली स्थित इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर स्टेशन में जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते रेवाड़ी डीसी यशेंद्र सिंह व झज्जर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।

बैठक में ग्रामीणों की मांग पर झज्जर के एसडीएम को निर्देश दिए कि खेतों में जमा पानी व पावर प्लांट में फ्लाइएश डाइक के पानी के सैंपल कैमिकल एनालिसिस जांच के लिए भिजवाए जाएं। एपीसीपीएल के सीईओ सोमेश बंधोपाध्याय ने भी प्रशासनिक अधिकारियों की मांग पर सहमति जाहिर करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की रिपोर्ट में जिस भी कार्य की अनुशंसा की जाएगी उसे उनकी ओर से पूरा कराया जाएगा। बैठक के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों के साथ प्लांट से सटे जलभराव वाले एरिया का निरीक्षण भी किया। जलभराव की समस्या से परेशान किसानों की मांग पर डीसी ने फसलों को पहुंचे नुकसान का आंकलन तैयार कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने भी आवश्यक सुझाव दिए

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment