विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाले युवाओं से प्रधानमंत्री 26 जुलाई को करेंगे संवाद

By Sahab Ram
On: July 22, 2026 7:59 PM
Follow Us:

हिसार, 22 जुलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में भाग लेने वाले देशभर के युवाओं से संवाद करेंगे। इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री युवाओं के अनुभव, उनके सुझाव और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे। हिसार के लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार से भी युवा इस कार्यक्रम से जुड़ेगें।
इस संबंध में उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्देश्य देश के सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना तथा युवाओं को इन क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन से परिचित कराना है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित युवा लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड आदि राज्यों के गांवों में रहकर स्थानीय समुदायों के साथ कार्य करते हैं तथा शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जनजागरूकता जैसी गतिविधियों में भाग लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाला यह संवाद युवाओं को अपने अनुभव साझा करने और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए सुझाव देने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को गति देना है।
इस अवसर पर सीटीएम रोहित, डीआईओ दीपक भारद्वाज, माय भारत से कोमल आदि उपस्थित रहे।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment