प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक इस पद पर निरंतर प्रधानमंत्री रहने वाले पीएम बने

By Sahab Ram
On: June 9, 2026 7:40 PM
Follow Us:

रोहतक, 9 जून।   केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में श्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गये है। पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए व्यापक बदलावों, आर्थिक प्रगति तथा वैश्विक स्तर पर भारत की निरंतर प्रतिष्ठा बढ़ी है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने स्थानीय वैश्य कॉलेज में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में पिछले 12 वर्षों ने एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जहां अभूतपूर्व स्थिरता और अभूतपूर्व परिवर्तन दोनों का संगम देखने को मिला है। सामान्यत: ये दोनों परिस्थितियां एक साथ कम ही दिखाई देती हैं, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने इसे साकार किया है। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी लोकतांत्रिक प्रणाली के माध्यम से चुने गए देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित हो चुके है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की औसत आर्थिक वृद्धि दर लगभग 7 प्रतिशत रही है, जिसके परिणामस्वरूप देश विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। इसी आर्थिक मजबूती के आधार पर भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। चाहे जी-20 की सफल अध्यक्षता हो, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक स्वीकार्यता हो अथवा वैक्सीन मैत्री अभियान के माध्यम से दुनिया के अनेक देशों की सहायता करना हो, भारत ने विश्व समुदाय के बीच अपनी प्रभावशाली भूमिका स्थापित की है।
ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने कहा कि अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क लगभग 90 हजार किलोमीटर से बढक़र डेढ़ लाख किलोमीटर तक पहुंच चुका है। नागर विमानन क्षेत्र में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढक़र लगभग 160 तक पहुंच रही है। रेलवे क्षेत्र में क्षमता और विकास की गति में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई है। देश के लगभग 96 प्रतिशत ब्रॉडगेज रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण किया जा चुका है तथा 144 वंदे भारत ट्रेनें देशभर में संचालित हो रही हैं।
दूरसंचार क्षेत्र में हुए परिवर्तन को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं की संख्या 6 करोड़ से बढक़र 101 करोड़ तथा इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 25 करोड़ से बढक़र 103 करोड़ तक पहुंच चुकी है। एक समय जहां एक जीबी डाटा की कीमत लगभग 290 रुपये थी, वहीं आज यह घटकर लगभग 8 रुपये रह गई है, जो लगभग 97 प्रतिशत की कमी को दर्शाती है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी केंद्र सरकार की योजनाओं ने व्यापक प्रभाव छोड़ा है। जनधन योजना के अंतर्गत 55 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं। देश में डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई के माध्यम से प्रतिवर्ष लाखों करोड़ रुपये के लेन-देन हो रहे हैं। पिछले 12 वर्षों में 4 करोड़ से अधिक पक्के मकानों का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 11 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 60 करोड़ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।
केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता मिली है, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 81 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू की गई यह योजना आज भी जरूरतमंद लोगों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है ताकि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
दूरसंचार क्षेत्र पर चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां 4 जी तकनीक के दौर में भारत अपेक्षाकृत पीछे था, वहीं 5 जी तकनीक के क्षेत्र में देश ने विश्व के अग्रणी देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रगति की है। रिकॉर्ड 22 महीनों के भीतर देशभर में 5 जी नेटवर्क का विस्तार किया गया तथा लगभग साढ़े चार लाख मोबाइल टावर स्थापित किए गए। वर्तमान में लगभग 40 करोड़ उपभोक्ता 5 जी सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं और वर्ष 2030 तक यह संख्या 100 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 6 जी तकनीक के क्षेत्र में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा।
ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है और विकसित भारत-2047 का लक्ष्य देश के सामने स्पष्ट है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में प्रत्येक भारतीय की भागीदारी आवश्यक है। केंद्र सरकार इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है ताकि भारत को वैश्विक नेतृत्व की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, राज्यसभा के पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, पूर्व विधायक सरिता नारायण, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, जिला प्रभारी सत्येंद्र परमार, दीपक निवास हुड्डा, अनीता बुधवार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज व अजय खुंडिया सहित आदि उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment