21 जुलाई को प्रकाशित होगी प्रारंभिक निर्वाचन नामावली, फॉर्म जमा करवाने वाले मतदाताओं के नाम होंगे शामिल।

By Sahab Ram
On: June 10, 2026 5:26 PM
Follow Us:

 झज्जर, 10 जून।
जिला झज्जर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के दिशा निर्देश अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां प्रभावी रूप से की जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को
एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी झज्जर रवि मीणा ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर पत्रकार वार्ता की।
एसडीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की पूरी प्रक्रिया, विभिन्न चरणों और मतदाताओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि झज्जर विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 89 हजार 592 मतदाता हैं।
एसडीएम रवि मीणा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रथम चरण में सभी पात्र मतदाताओं को अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई 2026 को प्रारंभिक निर्वाचन नामावली प्रकाशित की जाएगी, जिसमें केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना गणना प्रपत्र जमा करवाया होगा।
उन्होंने बताया कि यदि कोई पात्र नागरिक किसी कारणवश निर्धारित समय में अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं करवा पाता है, तो वह 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाली दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान फॉर्म 6 अतिरिक्त गणना पत्र के साथ भरकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
एसडीएम ने बताया कि 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक सूचना चरण संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिन मतदाताओं की जानकारी का मिलान पूरा नहीं हो पाएगा, उन्हें सूचना जारी की जाएगी। ऐसे मतदाताओं को निर्धारित तिथि पर सुनवाई में उपस्थित होकर आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से अपनी जन्मतिथि एवं पात्रता के अनुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की सुविधा भी उपलब्ध है। मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर उपलब्ध “गणना प्रपत्र भरें” सुविधा का उपयोग किया जा सकता है साथ ही मतदाता पोर्टल के माध्यम से अपने पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एसडीएम रवि मीणा झज्जर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की वे शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचन नामावली तैयार करने में अपना सहयोग दें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment