मई व जून में गरीबों को मुफ्त मिलेगा आनाज –डीसी 

By Sahab Ram
On: May 25, 2021 2:40 PM
Follow Us:

मई व जून में गरीबों को मुफ्त मिलेगा आनाज –डीसी 

मई व जून में गरीबों को मुफ्त मिलेगा आनाज –डीसी 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

रेवाड़ी, 25 मई। गरीब परिवार को महामारी के दौर में भारी अर्थिक संकट का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार द्वारा ए.ए.वाई., बी.पी.एल. और ओ.पी.एच. राशन कार्ड धारकों को वितरित की जा रही आवश्यक खाद्य वस्तुओं के अतिरिक्त मई व जून महीने में 5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य नि:शुल्क उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है।

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी डिपो धारक पीएमजीकेएवाई तथा एनएफएसए के तहत जारी खाद्यान्न का वितरण करने हेतू प्रतिदिन पूर्ण मास अपना राशन का डिपो खुला रखेंगे तथा अपना स्टॉक बोर्ड व शिकायत निवारण संबंधी दूरभाष संख्या अपने डिपो स्थल पर आवश्यक रूप से दशाएगें। इसके साथ-साथ अपने डिपो स्थल पर यह भी सुनिश्चित करेंगे कि लाभार्थी परिवारों के सदस्य अधिक संख्या में एकत्रित ना हो तथा राशन लेने हेतू कोई भीड़ ना लगाए।  उन्होंने डिपो धारकों को देते हुए कहा कि सभी लाभार्थी परिवारों को खाद्यान्न का वितरण समय रहते कर दिया जाये तथा लाभार्थी परिवारों को कठिनाई का सामना ना करना पडे।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि इससे जिला के लगभग 82 हजार 569 कार्डधारकों के 3 लाख 56 हजार 502 सदस्यों को लोगों को फायदा होगा, जिसमें ए.ए.वाई. के 13 हजार 221 कार्डधारकों के 51 हजार 192 सदस्य, बी.पी.एल. के 34 हजार 792 कार्डधारकों के एक लाख 51 हजार 914 सदस्य व ओ.पी.एच. के 34 हजार 556 राशन कार्ड धारकों को एक लाख 53 हजार 396 लोग शामिल है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment