योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य व नियमित रूप से योग व प्राणायाम के प्रति जागरूक करना है: डीएमसी

By Sahab Ram
On: June 19, 2026 3:02 PM
Follow Us:

भिवानी, 19 जून। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में शुक्रवार को स्थानीय भीम खेल परिसर में 21 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगा पायलेट रिहर्सल आयोजित हुई। पायलेट रिहर्सल में जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पायलेट रिहर्सल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य व नियमित रूप से योग व प्राणायाम के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और योगासन को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
डीएमसी हरबीर सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विश्व के लगभग सभी देशों में योगाभ्यास समारोह आयोजित किए जाते हैं। भारत के आह्वान पर योग की महता को देखते हुए पूरी दुनिया ने योग को स्वीकार किया है। योग दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य व नियमित रूप से योग व प्राणायाम के प्रति जागरूक करना है। योगासन एवं प्राणायाम चिकित्सा की प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है। योग हमारे मन को मस्तिष्क के साथ में जोड़ता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी एक खेल को जरूर अपनाएं। खेल के अलावा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित रूप से योग करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से भीम स्टेडियम में 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वïान किया। योगाचार्य गजानंद कौशिक, कविता अहलावत और मदन कुमार ने योगासन और प्राणायाम करवाए। अंतिम रिहर्सल में गोमठ लेघा से विद्यार्थियों ने म्यूजिकल योग का डेमो प्रदर्शन किया।
बॉक्स
– भिवानी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा होंगे जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
  डीएमसी ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय भीम खेल परिसर में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसी प्रकार से लोहारू में बवानीखेड़ा में विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, तोशाम में महिला विकास निगम चेयरपर्सन सुनीता दांगी, सिवानी में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिले के प्रत्येक उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे।
बॉक्स
– योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश का दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण
12 वेें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्थानीय भीम खेल परिसर में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। पंचकूला में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी प्रकार से कोलकाता में राष्ट्रीय स्तर का योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 21 जून को जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में पंचकुला से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा कोलकाता से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
योग दिवस की पायलेट रिहर्सल में डीएसपी अनूप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, जिला आयुष अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा, जिला योग कोर्डिनेटर डॉ. संजय वैद्य, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. निशा शर्मा, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, डॉ. मनोज कुमार के अलावा गोमठ लेघा मंहत राजनाथ, केके वर्मा, संजय दुआ सहित विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी, खेल विभाग से कोच, खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, अधिकारी / कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउटस, नेहरू युवा केन्द्र सदस्य के अलावा आम नागरिकों ने योगाभ्यास किया।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment