New Flyover: 59 करोड़ के खर्च से बनेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत

By Sahab Ram
On: December 23, 2025 10:16 AM
Follow Us:
The new flyover will be built at a cost of 59 crore rupees.

New Flyover: द्वारका से मानेसर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल,नए गुरुग्राम के मल्टी यूटीलिटी कॉरिडोर पर स्थित सती चौक के फ्लाईओवर (सेक्टर 86) का निर्माण अगले साल से शुरू हो जाएगा। गुरुग्राम मेट्रोपालिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी(GMDA) ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए जल्द टेंडर लगाएगा। इसके लिए जीएमडीए काम कर रहा है।

30 मिनट में सफर होगा पूरा

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

नए गुरुग्राम की सड़कों और सती चौक पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सती चौक पर फ्लाईओवर निर्माण का निर्णय जीएमडीए की मीटिंग में लिया गया था। इससे पहले 5.5 किलोमीटर लंबे मल्टी यूटीलिटी कॉरिडोर का निर्माण जीएमडीए पूरा कर चुका है। खास बात यह है कि सती चौक जहां यह फ्लाईओवर बनना है, इसी कोरिडॉर पर स्थित है। इस फ्लाईओवर के बनने के बाद गुरुग्राम से मानेसर और दिल्ली के द्वारका से मानेसर तक का सफर आसान हो जाएगा। वाहन चालक द्वारका से मानेसर तक सिर्फ 30 मिनट में पहुंच सकेंगे। फिलहाल, सती चौक पर वाहनों के भारी दबाव के कारण ट्रैफिक जाम लग रहा है।

जल्द पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जीएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नए साल में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर के निर्माण से नए गुरुग्राम के साथ-साथ IMT मानेसर के उद्योगों को भी गति मिलेगी।

59 करोड़ किए जाएंगे खर्च

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

खबरों की मानें, तो GMDA के अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर निर्माण पर 59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फ्लाईओवर बनने सेक्टर 80 से 95 तक के सेक्टरों के लोगों को अपने क्षेत्र में पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा आइएमटी मानेसर के उद्योग भी रफ्तार पकड़ेंगे। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में जाने वाले वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment