Viral Video: बदमाशों की पुलिस चौकी में जमकर पिटाई , वीडियो हुआ वायरल

By Sahab Ram
On: March 4, 2022 6:56 AM
Follow Us:

Viral Video: बदमाशों की पुलिस चौकी में जमकर पिटाई , वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर पुलिस चौकी में दो आरोपियों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. जिस वीडियो में दोनों आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगा रहे है और पुलिस उनकी लात-घूसो और डंडों से पिटाई कर रही है. वायरल वीडियों में पुलिस कह रही है कि गुंडागर्दी करोगे तो ऐसा ही होगा.

 

This groom celebrated his wedding night 55 times
Ajab Gajab: इस दूल्हे ने 55 बार मनाई सुहागरात, कुंवारे जवाई राजा के नाम से था मशहूर, जाने पूरी खबर

आपको बता दें कि ये वायरल वीडियो रेवाड़ी शहर की भाड़ावास गेट पुलिस चौकी का है. जहाँ पुलिस रेवाड़ी शहर के ही रहने वाले राहुल और हैनी नाम के दो युवकों की डंडों से पिटाई कर रही है. दरअसल पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को कम्पनी कर्मचारियों से मारपीट और लूट के आरोप में काबू कर गिरफ्तार किया है. जिन्हें अदालत में पेश करके न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Viral Video: बदमाशों की पुलिस चौकी में जमकर पिटाई , वीडियो हुआ वायरल

रेवाड़ी पुलिस का कहना है कि राजस्थान निवासी पंकज और  अतेन्द्र नाम के दो कम्पनी कर्मचारियों से बुधवार रात को मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. रात में गस्त कर रही पुलिस ने सती कॉलोनी के पास के रहने वाले राहुल और हैनी नाम के दो युवकों को लूट के आरोप काबू किया. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज है. जो दो दिन पहले ही किडनैपिंग और आर्म्स एक्स के मामले में जमानत पर बाहर आयें थे. राहुल पर 10 अपराधिक मुकदमे दर्ज बताएं गए है.

Latest Tiger Update : सरिस्का टाइगर रिजर्व एसटी 2303 टाइगर से जुड़ी जानकारी, इतने दिन Tiger कहाँ रहा !

बहराल जिन आरोपियों कि पुलिस चौकी में पिटाई हो रही है. उन्हें कोर्ट में पेश करके न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस चौकी में पिटाई के वायरल वीडियो की पुलिस जाँच कर रही है.

Stealing temple: मंदिर में चोरी से पहले चोर ने पढ़ी हनुमान चालीसा, सीसीटीवी आया सामने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment