महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने बच्चों को वितरित की नोटबुकें

By Sahab Ram
On: May 12, 2026 5:07 PM
Follow Us:

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट में छात्र-छात्राओं को नोटबुक वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौ ग्रास सेवा समिति की अध्यक्ष मीरा बंसल उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में मीरा बंसल ने कहा कि जन सेवा ही नारायण सेवा है तथा बच्चों को उचित शिक्षा उपलब्ध करवाना पूरे समाज का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और समाज को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग करना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया संवाद, सिरसा में दिखाया गया सीधा प्रसारण

इस अवसर पर माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हरिप्रकाश गुप्ता, मानव सेवा संघ की संयोजक गोविंदराम सिंगल, ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता एवं मंजू गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र गोयल, गणपत राय गोयल, प्रेम गर्ग एवं पुनीत गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

‘शिक्षा और संगठन से होगा समाज का विकास’ : रणबीर सिंह गंगवा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment